2023 में इन स्टार्स ने खरीदी लग्जरी कार


By Akanksha Jain20, Dec 2023 09:00 AMjagran.com

साल 2023

साल 2023 खत्म होने वाला है और ये साल हर किसी के लिए बहुत खास रहा। अब जल्द ही हम साल 2024 का स्वागत करेंगे।

बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड के कई सितारों ने साल 2023 में नई लग्जरी कार खरीदी है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताएंगे।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने लंबोर्गिनी खरीदी है। एक्ट्रेस की इस स्पोर्ट्स कार की कीमत 4.1 करोड़ है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के लिए भी ये साल बहुत खास रहा। एक्ट्रेस ने इस साल रेंज रोवर की एसयूवी खरीदी है। इस कार की कीमत 4.4 करोड़ है।

अनुभव सिंह बस्सी

फेमस स्टेंडअप कॉमेडियन और एक्टर अनुभव सिंह बस्सी ने इस साल रेंज रोवर की स्पोर्ट्स कार खरीदी है। इस कार की कीमत 1.6 करोड़ है।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने हाल ही में लैंड रोवर की डिफेंडर खरीदी है। इस गाड़ी में हर लग्जरी सुविधाएं हैं।

तापसी पन्नू

फेमस एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस साल 2.9 करोड़ की लग्जरी गाड़ी खरीदी है। ये गाड़ी Mercedes-Benz Maybach GLS 600 है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ