सहेली की शादी में Shanaya के यूनिक साड़ी-ब्लाउज में बिखेरे जलवा


By Shradha Upadhyay22, Jul 2024 05:00 PMjagran.com

स्टार किड शनाया कपूर

शनाया कपूर बॉलीवुड की फेमस स्टार किड हैं। जो कि दिग्गज एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं। एक्ट्रेस इसी साल 2024 में 'बेधड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

शनाया कपूर फैशन आइकन

अभिनेत्री का फैशन सेंस बेहद अट्रैक्टिव होता है। जिसको यंग गर्ल्स काफी कॉपी करती हैं। ऐसे में फैंस उनको फैशन आइकन कहते हैं।

शनाया कपूर यूनिक साड़ी-ब्लाउज

आज हम आपको डीवा के यूनिक साड़ी-ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपनी सहेली की शादी में पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।

व्हाइट नेटिड साड़ी

शनाया ने इंस्टाग्राम पर व्हाइट कलर की नेटिड साड़ी डीप वी नेक ब्लाउज में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है। इसके साथ पर्ल मल्टीलेयर नेकपीस काफी जंच रहा है।

प्रिंटेड साड़ी लुक

यदि आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में कुछ डिफरेंट और सिंपल ट्राई करने का सोच रही हैं, तो डीवा के जैसी प्रिंटेड साड़ी मिरर वर्क ब्लाउज में हॉटनेस का जलवा दिखा सकती हैं।

हैवी गोल्डन साड़ी

सहेली की शादी में शनाया की हैवी वर्क गोल्डन साड़ी आपके लुक में नूर बढ़ा देगी। इसके साथ ग्रीन स्टोन नेकपीस बन हेयर स्टाइल सूट कर रहा है।

रेड प्लेन साड़ी

आप भी एक्ट्रेस के जैसी प्लेन रेड साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज को स्टाइल करके हूर की परी दिख सकती हैं। ये आपको एकदम डिसेंट लुक देगी।

ब्लैक डिजाइनर साड़ी

शनाया कपूर ब्लैक कलर की रेडी टू वियर डिजाइनर साड़ी शिमरी ब्लाउज में किलर अंदाज में नजर आ रही हैं। डीवा की साड़ी का टाइगर प्रिंट पल्लू काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ