पार्टी परफेक्ट हैं Sonakshi Sinha की 6 रिवीलिंग शार्ट ड्रेसेज


By Shradha Upadhyay22, Jul 2024 04:00 PMjagran.com

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग गर्ल हैं। जिन्होंने सलमान खान संग 'दबंग' फिल्म से अपना डेब्यू किया था। हाल में डीवा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधी हैं।

फैशन क्वीन सोनाक्षी

सोनाक्षी एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ फैशन क्वीन भी हैं। जो कि अपने ड्रेसिंग सेंस से सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रहती हैं।

सोनाक्षी शार्ट ड्रेसेज सोनाक्षी शार्ट ड्रेसेज

आज हम आपको एक्ट्रेस का शार्ट ड्रेसेज कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। इन्हें आप किसी भी पार्टी में कैरी करके हॉटनेस का जलवा बिखेर सकती हैं।

सेक्विन शार्ट ड्रेस

अभिनेत्री पिंक कलर की सेक्विन शार्ट में बेहद बोल्ड लग रही हैं। कॉकटेल पार्टी के लिए ये बेस्ट लुक है। इसके साथ बोल्ड मेकअप लुक शानदार रहेगा।

क्रिस्टल बॉडीकॉन ड्रेस

सोनाक्षी ब्लैक कलर की क्रिस्टल बॉडीकॉन ड्रेस में किलर अंदाज में नजर रही हैं। कॉकटेल पार्टी के लिए ये परफेक्ट ऑउटफिट है।

फ्लोरल ड्रेस लुक

आप मानसून पार्टी में डीवा की फ्लोरल प्रिंट कोल्ड शोल्डर ड्रेस आपके लुक को स्टाइलिश बना देगी। इसके साथ कर्ली हेयर ग्लॉसी मेकअप टच दिया जा सकता है।

व्हाइट फेयरी ड्रेस

यदि आप पार्टी में खुद को डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो सोनाक्षी की फ्लेयर व्हाइट ड्रेस बेस्ट चॉइस है। इसके साथ मिनिमल मेकअप टच दिया जा सकता है।

कॉलर प्रिंटेड ड्रेस

आप डीवा की जैसी प्रिंटेड कॉलर ड्रेस से खुद को स्मार्ट लुक दे सकती हैं। पार्टी में ये ड्रेस आपके लुक में आग लगा देगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ