सहेलियां भागकर करेंगी तारीफ, कॉपी करें शनाया के साड़ी-लहंगे


By Shradha Upadhyay15, Dec 2023 07:13 PMjagran.com

फेमस स्टार किड

शनाया कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय कपूर की बेटी और इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड हैं। जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

बिंदास ग्लैमरस लुक्स

इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने बिंदास ग्लैमरस लुक्स को लेकर भी चर्चाओं में छाई रहती हैं। डीवा का हर लुक काफी बोल्ड और स्टाइलिश होता है।

शनाया साड़ी-लहंगे

आज हम आपको शनाया कपूर के गॉर्जियस साड़ी लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स इस वेडिंग सीजन पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

सेक्विन साड़ी लुक

शनाया इस ऑम्ब्रे सेक्विन साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। यंग गर्ल्स उनके लुक को कॉपी कर सकती हैं।

कलरफुल लहंगा लुक

अभिनेत्री का कलरफुल लहंगा सेसी डीपनैक चोली लुक बेहद हॉट लग रहा है। इसके साथ उनके खुले बाल और किलर अदाएं कहर ढहा रही हैं।

गोल्डन साड़ी लुक

एक्ट्रेस का गोल्डन ग्लिटरी साड़ी डीपनैक वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज लुक काफी ब्यूटीफुल लग रहा है। इसके साथ उनका बन हेयर स्टाइल परफेक्ट मैच है।

हेवी वर्क लहंगा

शनाया का हेवी वर्क लहंगा कोल्ड शोल्डर चोली के साथ ग्रीन दुपट्टा मेहंदी फंक्शन के लिए परफेक्ट मैच है। साथ में एक्ट्रेस का मैचिंग चोकर नेकपीस बेस्ट है।

सिल्क लहंगा लुक

आप भी डीवा की तरह किसी पुरानी सिल्क साड़ी से इस तरह का शानदार सिल्क लहंगा बनवा सकती हैं। ये काफी रॉयल लुक देता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ