2023 में इन एक्टर्स ने बॉक्स ऑफिस पर किया राज


By Akanksha Jain15, Dec 2023 07:02 PMjagran.com

बॉलीवुड एक्टर्स

आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिनके लिए साल 2023 काफी ज्यादा अच्छा रहा। इन एक्टर्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

शाह रुख खान

इस लिस्ट में सबसे पहले शाह रुख खान की नाम शामिल है। एक्टर ने फिल्म पठान और जवान से शानदार कमाई की और अब उनकी फिल्म डंकी भी आ रही है।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। एक्टर ने इस साल 2 शानदार फिल्म की हैं। वहीं एक्टर की फिल्म अनिमल रिकॉर्ड तोड़ रही है।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 इस साल रिलीज हुई।

सनी देओल

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दी थी। फिल्म गदर 2 ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

बॉबी देओल

इसके बाद नाम आता है बॉबी देओल का। एक्टर ने फिल्म एनिमल में शानदार काम किया है। एक्टर के लिए ये साल शानदार रहा।

विक्की कौशल

बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्की कौशन की फिल्म जरा हट के जरा बच के और सेम बहादुर रिलीज हुईऑ। दोनों फिल्मों ने शानदार कमाई की।

अक्षय कुमार

इस साल अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया। एक्टर के लिए ये साल शानदार रहा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ