साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला एक्टिंग के अलावा अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके हर लुक बहुत ही कमाल के होते हैं।
वहीं, श्रीलीला साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइलिश और ट्रेंडी ब्लाउज कैरी करती हैं। चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस के ब्लाउज डिजाइन दिखाते हैं, जिन्हें पेयर करके महफिल की लाइमलाइट बन सकती हैं।
आप रफल साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज साड़ी पर चार चांद लगा देते हैं।
आप साड़ी में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह नुडल डिजाइन के ब्लाउज को पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज काफी हॉट लुक देते हैं।
एक्ट्रेस ने सिंपल प्रिंटेड साड़ी के स्लीव्लेस स्वीट हार्ट डिजाइन का ब्लाउज वियर किया है, जो उनके लुक को ग्लैमरस बना रहा है। आप भी इस तरह के ब्लाउज डिजाइन सिलवा सकती हैं।
साड़ी या लहंगा के साथ डोरी वाले ब्लाउज पहनकर देखें। इस तरह के डिजाइन को पेयर करके महफिल की जान बन सकती हैं।
अगर आप लहंगे या साड़ी में रॉयल लगना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। लहंगे संग फुल स्लीव्स ब्लाउज में श्रीलीला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह के ब्लाउज क्लासी रॉयल लुक देते हैं।
आजकल ब्रालेट ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। साड़ी या लहंगे के साथ ऐसे ब्लाउज डिजाइन बेहद हॉट लगते हैं। इस तरह के ब्लाउज आसानी से मार्केट में आपको मिल जाएंगे।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@sreeleela14)