स्प्राउट्स को कच्चा खाना चाहिए या पकाकर? जानिए


By Amrendra Kumar Yadav12, Nov 2023 07:35 AMjagran.com

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।

चना,मूंग

स्प्राउट्स में चना, मूंग आदि मुख्य हैं। इनका सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है और कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है।

कैसे खाएं

हालांकि स्प्राउट्स को कैसे खाना कच्चा या फिर उबालकर, इसे लेकर कुछ लोग संशय की स्थिति में रहते हैं। ऐसे में आज इसे खाने के सही तरीके के बारे में बताएंगे।

स्वास्थ्य के प्रति सजग

ऐसे लोग जो स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहते हैं, उनको स्प्राउट्स का सेवन कच्चा ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है जो पेट के लिए काफी अच्छे होते हैं।

मिलता है अधिक पोषण

इन्हें कच्चा खाने से पोषण अधिक मिलता है। ऐसे लोग जिन्हें ज्यादा मात्रा में पोषण चाहिए, उनको स्प्राउट्स का सेवन कच्चा ही करना चाहिए।

उबले स्प्राउट्स

वहीं उबले स्प्राउट्स पचाने में काफी आसानी होते हैं। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें उबले स्प्राउट्स का सेवन करना चाहिए।

नेचुरल टेस्ट में इजाफा

स्प्राउट्स खाने से हमारे नेचुरल टेस्ट में इजाफा होता है, इसके साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इनको खाने से पेट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं।

खाली पेट या सलाद के साथ करें सेवन

स्प्राउट्स का सेवन खाली पेट या फिर सलाद के साथ कर सकते हैं। इनको खाने से पहले अच्छे से इनकी सफाई करनी चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM