Health Tips: कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें


By Abhishek Pandey05, Dec 2022 04:21 PMjagran.com

पोषक तत्व

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत है। खासकर कैल्शियम की।

कैल्शियम की कमी

कैल्शियम की कमी होने से कई सारी बीमारियां होती हैं। खासकर बच्चे और बड़े प्रभावित होते हैं।

नुकसान

बच्चों में कैल्शियम की कमी होने पर शरीर की लंबाई रुक जाती है। वयस्कों के हाथ-पैरों में दर्द और दांतों में सड़न होने लगती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें

कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए रोजाना डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर का सेवन कर सकते हैं।

सीफूड का करें सेवन

सीफूड में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें ओमेगा-फैटी एसिड पाया जाता है।

हरी सब्जियां और फलों का सेवन

डॉक्टर हमेशा हरी सब्जियां और फलों का डाइट में शामिल करने को कहते हैं। आप डाइट में पालक, सोयाबीन और ब्रोकली शामिल कर सकते हैं।

Flexitarian Diet फॉलो करें

Flexitarian Diet को हॉफ वेज डाइट भी कहा जाता है। इस डाइट में साग सब्जियां पर अधिक ध्यान दिया जाता है। वहीं, कभी मांस और मछली का सेवन भी कर सकते हैं।