इम्यूनिटी बढ़ाकर रोगों से लड़ने में मदद करते हैं ये जूस


By Ashish Mishra04, Oct 2023 04:18 PMjagran.com

इम्यूनिटी बूस्ट करना

अक्सर लोग इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि इसे को बूस्ट करने के लिए कौन से जूस पीने चाहिए?

रोगों से लड़ने में मददगार

इम्यूनिटी शरीर को कई रोगों से लड़ने में मदद करती है। इसे मजबूत करके शरीर को हेल्दी बनाया जा सकता है।

जूस पीना

कई फल ऐसे होते हैं जो शरीर के लिए रामबाण होते हैं। इनके जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।

संतरे का जूस

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। इसे जूस को पीने से इम्यूनिटी बढ़ने लगती है। इसके अलावा यह शरीर को वायरल इंफेक्शन से भी बचाने में मदद करता है।

अनार का जूस

यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे नियमित रूप से पीने पर इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है। इसके अलावा अनार का जूस हीमोग्लोबिन के लेवल को भी बढ़ाने में मदद करता है।

चुकंदर का जूस

यह सेहत के काफी फायदेमंद होता है। इसका जूस इम्यूनिटी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह शरीर में खून की मात्रा को भी बनाए रखने में मदद करता है।

कीवी फल

यह शरीर के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी मदद करता है।

सब्जियों वाला जूस

सब्जियों का मिक्स जूस पीने से शरीर हेल्दी रहता है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करके शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ