दिमागी कसरत के लिए माइंड एक्टिविटी एक बढ़िया विकल्प है। इसकी मदद से आपका दिमाग तेज होता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी ही एक माइंड एक्टिविटी है, जिसे कई लोग पसंद करते हैं। इसे सुलझाना काफी मजेदार होता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी सोचने की क्षमता को बढ़ाता है और याददाश्त भी तेज करता है।
अगर आप भी अक्सर दिमागी कसरत के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करते हैं और इसके शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए एक और नई पहेली लेकर आए हैं।
तस्वीर में आपको भालुओं का एक झुंड नजर आ रहा है। इन्हीं भालुओं के बीच एक आलू भी छुपा है। जिसे आपको महज 5 सेकंड में ढूंढना है।
इस आलू को इतने बखूबी से छिपाया गया है कि इसे ढूंढने में लोगों के पसीने छूट जाएंगे। आप भी अपने दिमाग और नजरों का टेस्ट लीजिए।
अगर आप अपनी तेज नजर का इस्तेमाल करेंगे, तो तस्वीर में छिपा हुआ आलू आप तय समय में ही ढूंढ निकालेंगे।
अगर आप अभी तक आलू ढूंढने में नाकाम रहे हैं, तो चलिए अब हम आपकी इसमें मदद करते हैं।
तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो नीचे की तरफ किनारे में बिना आंख वाला एक भालू दिखाई दे रहा होगा। यही आपका जवाब है।