खाली पेट न खाएं ये चीजें, कर सकता है नुकसान.....


By Mahak Singh12, Nov 2022 11:26 AMjagran.com

सुबह की शुरुआत

कई लोग अपनी सुबह की शुरुआत चाय और कॉफी से करते हैं तो कुछ लोग पोहा, ब्रेड या फल आदि खाना पसंद करते हैं।

सेहतमंद

स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर खाना जरूरी है लेकिन किस समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है, अगर आप गलत समय पर सेहतमंद चीजें खाते हैं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

खाली पेट

क्या आप जानते है कुछ चीजें कभी खाली पेट नहीं खानी चाहिए।

केला

अक्सर लोग केले को हेल्दी ब्रेकफास्ट मानते हैं, अगर आप सुबह खाली पेट केला खाते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

दही

दही में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसे खाली पेट खाने से आपको परेशानी हो सकती है।

कच्ची सब्जियां

सुबह खाली पेट कच्ची हरी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए इससे एसिडिटी हो सकती है।

चाय-कॉफी

अगर आप भी सुबह उठते ही चाय-कॉफी पीते हैं तो यह आपके पेट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है, इन्हें खाली पेट पीने से कब्ज, गैस, उल्टी आदि समस्याएं हो सकती हैं।