सपने में इन 4 पक्षियों का दिखना होता है बेहद शुभ


By Ashish Mishra03, Mar 2024 03:33 PMjagran.com

सपना देखना

अक्सर लोगों को रात के समय सपने दिखाई देते हैं। हर बार अलग-अलग चीजें दिखाई देती हैं। आइए जानते हैं कि सपने में किन पक्षियों को देखना शुभ माना जाता है?

स्वप्र शास्त्र

इस शास्त्र में सपनों के बारे में बताया गया है। रात में दिखने वाले सपने शुभ या अशुभ चीजों का संकेत होते हैं। कई बार लोग सपने में पक्षियों को देखते हैं।

सपने में पक्षी दिखाई देना

कई बार सपने में अलग-अलग पक्षी दिखाई देते हैं। इन पक्षियों के दिखना शुभ संकेत होता है। इसका मतलब आपका भाग्य खुलने वाला है।

सपने में मोर दिखाई देना

अगर आपको सपने में मोर दिखाई देते हैं तो समझ जाइए कि आपके जीवन में सुख-शांति आने वाली है। इसके अलावा आपको किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है।

सपने में तोता दिखाई देना

सपने में तोता दिखना शुभ माना जाता है। अगर आप जोड़ा तोता देखते हैं तो इसका मतलब घर में नया मेहमान आने वाला है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है।

उल्लू दिखाई देना

सपने में उल्लू दिखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे सपने में देखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

सपने में हंस देखना

हंस को भी शुभ संकेत के रूप माना जाता है। इसे में सपने देखने का मतलब धन लाभ होने वाला है। इसके अलावा तैरता हुआ हंस देखने पर घर में सुख-समृद्धि आती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

सपने में पक्षियों के दिखाई देने के मतलब आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ होने का संकेत हो सकता है।

पढ़ते रहें

सपने में दिखने वाली चीजों और स्वप्न शास्त्र समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jgran.com के साथ