सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना तुलसी की पूजा और इसकी परिक्रमा लगाई जाती है।
ऐसा माना जाता है कि तुलसी में जल देने से इंसान पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय है।
ज्योतिष शास्त्र में तुलसी से जुड़े कई उपायों का वर्णन किया गया है, जिनको करने से इंसान को सभी परेशानियों से निजात मिलती है और रिश्तों में सुधार होता है।
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में तनाव की परेशानी का सामना कर रहे हैं या चाहते हैं कि सात जन्मों तक वाइफ आपके साथ रहें तो ऐसे में आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को करना लाभकारी होगा।
रात को सोने से पहले तकिए के नीचे तुलसी के पांच पत्तियों को रख दें। ऐसा करने से घर में सुख और शांति का आगमन होता है।
वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। दिमाग शांत होता है। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच सदैव प्यार बना रहता है। वाइफ सात जन्मों तक आपके साथ रहेगी।
इसके अलावा तकिए के नीचे पांच तुलसी के दल रखकर सोने से इंसान को जॉब और बिजनेस में सफलता प्राप्त होती है।
अगर आप नियमित रूप से इस उपाय को करते हैं, तो जीवन में खुशहाली और समृद्धि प्राप्त होती है।
अगर आपके भी वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही है तो आपके लिए ये उपाय कारगर हो सकते हैं।