छिपकली से भयभीत होना स्वाभाविक है। कुछ लोग तो छिपकली को देख कर इतना अधिक डर जाते हैं कि वह मकान के उस हिस्से में जाने से ही डरने लगते हैं।
वहीं यदि छिपकली उनके शरीर के किसी अंग पर गिरे तो फिर कल्पना की जा सकती है कि उस व्यक्ति की क्या स्थिति होगी।
लेकिन क्या आप जानते हैं ज्योतिष और शकुन शास्त्र में छिपकली से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत बताए गए हैं। जो शुभ और अशुभ के बारे में बताता है।
पुरुषों के बाएं एवं महिलाओं के दाहिने अंग में छिपकली गिरना अशुभ होता है। वहीं पुरुषों के दाहिने तथा महिलाएं के बाएं अंग में छिपकली का गिरना सामान्यतः शुभ माना जाता है।
महिला हो या पुरुष दोनों के पेट, नाभि, छाती और दाढ़ी को छोड़कर उसके ऊपर मस्तक के किसी भी भाग में छिपकली गिरे तो दोनों के लिए फल शुभ ही होता है।
शरीर के दाहिने तरफ से चढ़ कर बायीं तरफ छिपकली के उतर जाने पर भी दोष नहीं माना जाता है।
प्रतिपदा से लेकर षष्ठी, एकादशी और द्वादशी की तिथि में छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ माना जाता है।
इसी तरह सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को छिपकली का गिरना भी शुभ होता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com