धन वर्षा के लिए करें शुक्रवार के ये उपाय


By Ashish Mishra01, Dec 2023 06:00 AMjagran.com

धन की प्राप्ति

अक्सर लोग आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को शुक्रवार के दिन कई उपाय करने चाहिए।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना

शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मां लक्ष्मी सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करना चाहिए।

शुक्रवार के उपाय

आर्थिक तंगी से बचने के लिए शुक्रवार के कई उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

कमल के फूल का उपाय

शुक्रवार के दिन मां जगदंबा की पूजा की जाती है। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।

एकाक्षी नारियल अर्पित करना

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

विष्णु भगवान की पूजा करें

शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद लाल वस्त्र धारण करके लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए। इसे दौरान खीर अर्पित करने के धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

पर्स में तेज पत्ता रखना

शुक्रवार के दिन पूजा के समापन के समय पर्स में एक तेज पत्ता रख लेना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होने लगती है।

शिव जी का अभिषेक करें

कुंडली में ग्रह के प्रभावों को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन गंगाजल में तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव की कृपा बनी रहती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagram.com के साथ