यदि चीजें वास्तु शास्त्र के मुताबिक होंगी तो जीवन में सफलता आपके कदम चूमेगी। घर में धन-दौलत बढ़ती ही जाएगी। सेहत अच्छी रहती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किन चीजों का खाली रहना या खत्म होना जातक को तेजी से गरीब बनाता है।
घर में कभी आटा, चावल आदि पूरी तरह खत्म नहीं होना चाहिए। अनाज के भंडार खाली रहना मां अन्नपूर्णा को नाराज कर देते हैं।
मां अन्नपूर्णा, मां लक्ष्मी का ही रूप हैं। इस तरह मां लक्ष्मी का नाराज होना जातक को गरीब बना देता है। मान-सम्मान में भी कमी होती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के पूजा घर में रखा जलपात्र और किचन में पीने के पानी का बर्तन कभी भी खाली नहीं रहना चाहिए।
ऐसा होना जातक को गरीबी में ढकेल देता है। पानी के खाली बर्तन गरीबी और अपमान का कारण बनते हैं। ऐसे में बर्तन में थोड़ा पानी भरकर जरूर रखें।
व्यक्ति को अपना पर्स, तिजोरी या धनस्थान को कभी भी पूरी तरह खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है।
यदि किसी कारण से बहुत सारा पैसा रखना संभव न हो तो भी थोड़ा पैसा इन जगहों पर जरूर रखें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com