घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन रखने से मिलते हैं ये लाभ


By Farhan Khan02, Mar 2025 07:00 AMjagran.com

घर बनवाते समय नियमों का पालन करना

घर बनवाते समय कई नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। घर की नींव रखते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना बेहद फलदायी होता है।

चांदी के नाग-नागिन रखने के फायदे

घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन और कलश रखा जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि घर की नींव में इन चीजों को रखने के क्या फायदे मिलते हैं? आइए जानें।

सुख-समृद्धि का आगमन

घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन को रखने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

बुरी शक्तियों का होता है खात्मा

घर की नींव में नाग-नागिन के जोड़े को रखने से घर पर बुरी शक्तियों को कोई असर नहीं होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। जीवन में किसी प्रकार का संकट बाकी नहीं रहता।

पीतल के नाग-नागिन रखें

अगर आप चांदी के नाग-नागिन नहीं रख सकते हैं, तो पीतल के नाग-नागिन भी रख सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिल सकते हैं।

घर की नींव में क्यों रखते हैं चांदी के नाग-नागिन?

श्रीमद् भागवत महापुराण के पांचवें स्कंद में उल्लेख है कि धरती के नीचे पाताल लोक है और इसके स्वामी शेषनाग हैं इसलिए घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन को रखा जाता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com