मार्च में इन 2 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, फूटी किस्मत भी संवर जाएगी


By Farhan Khan25, Feb 2025 06:00 AMjagran.com

सूर्य देव मीन राशि में करेंगे गोचर

मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ तिथि पर मीन संक्रांति मनाई जाएगी।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

सूर्य देव से पहले ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी चाल बदलेंगे। बुध देव की चाल बदलने से दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। आइए इन राशियों के बारे में जानें।

कन्या राशि

व्यापार के दाता बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातक कारोबार में बेहतर करते हैं। निवेश से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

अटके काम होंगे पूरे  

6 मार्च से पहले नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेखन से जुड़े लोग अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर करेंगे। स्किल में निखार आएगा। सभी अटके काम पूरे होंगे।

परिवार में आएगी खुशहाली

किसी विशेष काम में सफलता मिलेगी। भगवान गणेश की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी। परिवार में भी खुशहाली आएगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातक धनवान बनेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। विद्या अर्जित करने में सफल होंगे। दान-पुण्य में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। भाई-बहन आपसे खुश रहेंगे।

कारोबार में मिलेगा नया ऑफर

भूमि और भवन से जुड़े लोगों को लाभ होगा। क्रय और विक्रय करने से धन लाभ होगा। कारोबार में नया ऑफर मिलेगा। जल्दबाजी में फैसला न करें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com