हिन्दू धर्म में देवों के देव महादेव यानी कि भगवान शिव जी की पूजा का अत्यधिक महत्व बताया गया है। शिव जी बड़े ही दयालु हैं और अपने भक्तों पर जल्द ही अपनी कृपा बरसाते हैं।
जब भी भक्तों पर कोई कष्ट या परेशानी आती है, तो इसके लिए शिवलिंग की पूजा की जाती है। इससे समस्या दूर हो जाती है। घर में खुशहाली भी आती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप शिवलिंग पर अनार का रस चढ़ाते हैं, तो इससे जीवन में कौन-से सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं? आइए जानें।
अनार का रंग लाल होता है, जिसे हिन्दू धर्म में शक्ति और उत्साह का प्रतीक है। वहीं, इस फल को समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
शिवलिंग पर अनार का रस चढ़ाने से जातक को भगवान शिव की असीम कृपा की प्राप्ति होती है। आपके घर और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है। बिगड़े काम बनने लगते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है। गृह क्लेश का खात्मा होता है।
शिवलिंग का अनार के रस से रुद्राभिषेक करने के लिए सबसे पहले एक साफ और पवित्र स्थान पर शिवलिंग को स्थापित करें।
शिवलिंग को गंगाजल या शुद्ध जल से शुद्ध करें। अब आप शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। साथ ही धतूरा, भांग और चंदन चढ़ाएं।
अनार का रस लें और इससे शिवलिंग पर धीरे-धीरे अभिषेक करें। इस दौरान आपको रुद्राक्ष की माला से रुद्राष्टक का जाप करना है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com