हिंदू धर्म में अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि पानी में फिटकरी मिलाकर नहाने से क्या होता है?
इसका उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। इसके अलावा कई बीमारियों के इलाज में भी फिटकरी रामबाण साबित होता है।
वैदिक शास्त्र में फिटकरी का विशेष महत्व है। इसे पानी में मिलाकर नहाने से कई फायदे होते हैं। इसके अलावा कई परेशानियां दूर होने लगती हैं।
शास्त्र के अनुसार, पानी में फिटकरी मिलाकर नहाना शुभ होता है। फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मददगार है। इससे परिवार का माहौल भी अच्छा हो जाता है।
ज्योतिष के अनुसार, ग्रह दोष होने से व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां होने लगती हैं। फिटकरी के पानी से नहाने से कुंडली में ग्रह दोष दूर होने लगता है।
आज के समय में कई लोग तनाव का सामना करते रहते हैं। ऐसे में पानी में फिटकरी मिलाकर नहाने से मानसिक शांति मिलती है।
अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो पानी में फिटकरी मिलाकर स्नान करें। इससे व्यक्ति को सफलता मिलती है।
धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे लोगों को फिटकरी वाले पानी से स्नान करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
रोजाना स्नान करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ