किडनी के लिए टॉनिक हैं ये मसाले, खाएंगे तो जानेंगे


By Farhan Khan30, Apr 2025 06:00 AMjagran.com

किडनी का क्या काम है?

किडनी हमारे शरीर के अहम अंगों में शामिल है, जो खून से टॉक्सिन्स और एक्स्ट्रा लिक्विड को फिल्टर करने में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

किडनी के लिए हेल्दी मसाले

आज हम आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताएंगे, जो किडनी को हेल्दी रखने का काम करते हैं। आइए इन मसालों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

हल्दी है बेस्ट

सदियों से हल्दी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता रहा है। यह किडनी को भी सेहतमंद रखती है। इसमें करक्यूमिन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

ऐसे खाएं हल्दी

किडनी के लिए इसे सब्जी में शामिल करके खा सकते हैं। इसके अलावा हल्दी का पानी भी पिया जा सकता है। आपको काफी आराम मिलेगा।

धनिया के बीज

धनिया के बीजों में कुछ ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो किडनी का निरोग रखते हैं। ये बीज विटामिन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भी भरपूर होते हैं।

धनिया के बीजों का ऐसे सेवन करें

आपको धनिया के बीजों को पानी में भिगोकर, उबालकर या इसका पाउडर बनाकर खा सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा। एक बार जरूर खाएं।

त्रिफला चूर्ण का सेवन करें

आप त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा आदि शामिल होता है। त्रिफला चूर्ण विटामिन, कैल्शियम, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

त्रिफला चूर्ण खाने का तरीका

आपको रात में सोने से पहले गर्म दूध के साथ त्रिफला चूर्ण खाना चाहिए। इससे किडनी के साथ-साथ आपको कब्ज से भी राहत मिल सकती है।

किडनी के लिए ये मसाले टॉनिक हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com