शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखा जाता है।
इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा, घर में व्याप्त वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।
अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
स्नान-ध्यान के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। इस समय लक्ष्मी नारायण जी को अखंडित चावल से निर्मित खीर अर्पित करें।
शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर लक्ष्मी नारायण जी को एकाक्षी नारियल जरूर अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अवश्य अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अगर आप जीवन में व्याप्त आर्थिक विषमता से परेशान हैं, तो घर पर सौहार्दपूर्ण माहौल रखें। इसके लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें।
इस समय घर के सभी सदस्य उपस्थित रहें। पूजा के समय मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करें। उस घर में मां लक्ष्मी अवश्य ही वास करती हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com