साल भर के इंतजार के बाद महाशिवरात्रि का त्योहार एक बार फिर आ गया है। इस साल यह त्योहार 26 फरवरी को है। इस दिन घर-घर में भगवान शिव और पार्वती के विवाह का उत्सव मनाया जाता है।
इस खास मौके पर महिलाएं विशेष रूप से सजती-संवरती हैं और मेहंदी से हाथों की शोभा बढ़ाती हैं। महाशिवरात्रि पर अगर आप भी अपने हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडियाज ले सकती हैं।
महाशिवरात्रि के दिन मेहंदी का यह डिजाइन आपके हाथों पर खूब जचेंगी। इसमें मेहंदी से खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है, जो आपके श्रृंगार में चार चांद लगा देगी।
अगर आप भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो यह मेहंदी डिजाइन भी बहुत खूबसूरत है। इसमें फूल और लताओं की आकृतियों बनी है।
इस खास मौके पर झटपट कोई सिंपल मेहंदी डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके हाथों की रौनक बढ़ाएगी।
अगर आप महाशिवरात्रि पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो यह मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर जरूर रचाएं। यह आपके लुक को शानदार बना देगी।
मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो इससे बेहतर शायद ही आपको ऑप्शन नजर आए। इसमें आपके हाथ बहुत खूबसूरत नजर आएंगे।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva