लंबे हो या छोटे, शादियों में बालों को करें Sharvari Wagh तरह स्टाइल


By Akshara Verma11, Feb 2025 04:55 PMjagran.com

Sharvari के क्लासी हेयर स्टाइल

क्या आप ऐसे हेयर स्टाइल ढूंढ रही हैं, जो आपके आउटफिट को महफिल में बेहतरीन लुक दें? तो इस स्टोरी हम आपके लिए लेकर आए हैं Sharvari Wagh के 7 स्टेटमेंट के साथ स्टाइलिश हेयर स्टाइल, जिनको आप ट्राई कर सकती हैं।

पार्टीशन हेयर

यह लुक रात की पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। एक्ट्रेस के इस पार्टीशन हेयर स्टाइल को आप हैवी साड़ी और वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

हाफ-टाई हेयर स्टाइल

आज के टाइम में हाफ-टाई हेयरस्टाइल काफी फेमस है। यह स्टाइल लंबी और छोटी दोनों लेंथ के बालों पर बहुत शानदार लगता है। इस लुक को आप शॉर्ट ड्रेस पर ट्राई कर सकती हैँ।

स्ट्रेट हेयर स्टाइल

लड़कियों को खुले बाल रखना बेहद पसंद होता है। यह स्टाइल लहंगे से लेकर साड़ी के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही, यह देखने में भी बेहद एलिगेंट लुक दे रहा है।

पोनी स्टाइल

आप ऑफिस ग्लैमरस के साथ सिंपल लुक लेने के लिए एक्ट्रेस के इस हेयर स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। साथ ही, यह हेयर स्टाइल फॉर्मल लुक से लेकर स्टाइलिश ड्रेसज, सभी पर आपकी पर्सनैलिटी को बोल्ड लुक देगा।

वेवी स्टाइल पोनीटेल

आप ड्रेस या डिजाइनर साड़ी को मॉडर्न लुक देने के लिए एक्ट्रेस के वेवी स्टाइल वाले पोनीटेल हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही, यह लुक बेहद कूल और ट्रेंडी भी है।

ट्विस्टेड हाफ-टाई हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस ने शॉर्ट ड्रेस के साथ ट्विस्टेड हाफ-टाई हेयर स्टाइल को कैरी किया है, जो आउटफिट को अट्रैक्टिव बना रहा है। कॉलेज गर्ल्स इस स्टाइल को क्लासी और खूबसूरत लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं।

लो बन हेयर स्टाइल

रॉयल और क्लासी लुक के लिए आप एक्ट्रेस के इस हेयर स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। यह आपकी पर्सनैलिटी को बोल्ड लुक के साथ बॉसी लुक भी देगा।

आउटफिट्स में ग्लैमरस लुक पाने के लिए आप एक्ट्रेस के इन क्लासी हेयर स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@sharvari)