Skin Care Tips: चेहरे पर आएगा सोने जैसा निखार, लगाएं ये 6 तेल


By Akshara Verma11, Feb 2025 04:33 PMjagran.com

6 बेस्ट फेस ऑयल फॉर ग्लोइंग फेस

चेहरे पर निखार लाने के लिए हम अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रूखी और बेजान त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए आप नेचुरल तेल की भी मदद ले सकते हैं। जी हां, आइए जानते हैं उन 6 खास तेलों के बारे में, जिन्हें आप सोने से पहले खूबसूरत और ग्लोइंग चेहरा पाने के लिए लगा सकते हैं।

कोकोनट ऑयल

नारियल तेल बालों के साथ स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यह एक शानदार तेल है। इस तेल में मौजूद विटामिन-ई के गुण त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल स्किन में नमी और चमक को बरकरार रखता है। साथ ही, तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन ई के गुण त्वचा को डैमेज होने से बचाते है।

बादाम का तेल

विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल फेस के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह तेल डार्क सर्कल्स, फाइन लाइन को कम करने के साथ चेहरे को मुलायम और हाइड्रेट करता है।

एवोकाडो का तेल

एवोकाडो को खाने के साथ-साथ आप तेल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जो फेस को सनबर्न से बचाने में मददगार होते हैं।

ओर्गेन का तेल

अगर आप अपने फेस को हाइड्रेट और त्वचा को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो यह विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर तेल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

जोजोबा का तेल

जोजोबा तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि यह त्वचा को ग्लोइंग के साथ मुलायम और चमकदार बनाता है। इस नेचुरल तेल को आप सोने से पहले रात में लगा सकते हैं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik