इस होली ट्राई करें ये 2 तरह की ठंडाई रेसिपी


By Farhan Khan14, Mar 2024 04:05 PMjagran.com

होली का त्योहार

होली का त्योहार जल्द ही मनाया जाने वाला है। होली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंगों का त्योहार होली की पूरे देश में धूम देखने को मिलती है।

अलग खानपान

होली का त्योहार हो और कुछ खाने-पीने की बात न हो, ऐसा नहीं हो सकता है। होली के त्योहार का अपना अलग खानपान है।

गुजिया खाना

इस दिन कई सारे व्यंजन बनाए जाते हैं। गुजिया के बिना होली फीकी मानी जाती है। वहीं, ठंडाई के बिना होली का मजा नहीं है।

2 तरह की ठंडाई बनाए

इस दिन लोग जमकर ठंडाई का लुत्फ उठाते हैं। अगर आप भी स्पेशल ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए 2 तरह की ठंडाई की रेसिपी लेकर आए हैं।

अमरूद की ठंडाई

अमरूद अधिकतर लोगों का पसंदीदा फल होता है। अगर आपको भी अमरूद पसंद है, तो इस दिन इसकी ठंडाई ट्राई कर सकते हैं। इसकी रेसिपी भी काफी आसान है।

दूध और अमरूद के जूस मिक्स करें

इसे बनाने के लिए पहले ठंडाई मिक्सचर, दूध और अमरूद के जूस को एक साथ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसमें थोड़े से आइस क्यूब्स भी डाल लें।

ठंडा-ठंडा सर्व करें

आइस क्यूब का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो थोड़ी देर इसे फ्रीज में रख दें। इस तरह आपकी ठंडाई तैयार है। इसे आप ठंडा-ठंडा ही सर्व करें।

बादाम की ठंडाई

बादाम फ्लेवर की ठंडाई काफी पसंद होती है। सभी को इसका स्वाद बेहद पसंद है। इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है। इसे आप बाजार से आसानी से ढूंढ सकते हैं।

आप इस होली अमरूद और बादाम की ठंडाई की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। जो आपकी होली का मजा दोगुना कर सकते हैं।