इन 8 साउथ एक्ट्रेसेज के इंस्टाग्राम पर है मिलियन में फॉलोअर्स


By Shradha Upadhyay25, Sep 2023 05:08 PMjagran.com

साउथ एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड से ज्यादा इन दिनों साउथ फिल्मों की अभिनेत्रियां पर्दे पर राज करती नजर आ रही हैं। वही सोशल मीडिया पर भी इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में आज हम आपको इन डीवाज के नाम बताने जा रहे हैं। जिनके इंस्टाग्राम पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं।

रश्मिका मंदाना

साउथ से बॉलीवुड तक अपना सिक्का चल चुकी रश्मिका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेशनल क्रश को इंस्टाग्राम पर 39.1 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

समांथा रुथ प्रभु

साउथ की फेमस अभिनेत्री समांथा को इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

रकुल प्रीत सिंह

साउथ से बॉलीवुड में भी एंट्री मार चुकी रकुल प्रीत की एक्टिंग पर फैंस फिदा है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 23.4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

पूजा हेगड़े

साउथ इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू करने वाली पूजा हेगड़े बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 24.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

काजल अग्रवाल

साउथ की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। डीवा को इंस्टा पर 26.4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

तृषा कृष्णन

हाल में पोन्नियन सेलवन में नजर आई तृषा के इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

तमन्ना भाटिया

साउथ और बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 23.5 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ