अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। जिनकी एक्टिंग पर लाखों फैंस फिदा हैं। एक्टर ने फिल्म पुष्पा से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
वही अब फैंस को एक्टर की फिल्म 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार है। जो कि इसी साल रिलीज होगी।
वही अब फिल्म में पुष्पा की हीरोइन को लेकर एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार साउथ की धमाका गर्ल 'श्रीलीला' को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि पुष्पा की हीरोइन टॉलीवुड एक्ट्रेस 'श्रीलीला' बन सकती हैं। यानि इस बार रश्मिका की जगह श्रीलीला ले सकती हैं।
श्रीलीला ब्यूटी विद ब्रेन का कॉम्बिनेशन हैं। जो कि मूल रूप से अमेरिका की रहने वाली तेलुगू अभिनेत्री हैं। जो कि बेहद छोटी उम्र में कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
साउथ की ये हसीना बेहद खूबसूरत हैं। जिनका अंदाजा आप उनकी सोशल मीडिया फोटोज को देखकर लगा सकते हैं।
श्रीलीला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2019 में फिल्म 'किस' से की थी।
जानकारी के लिए बता दें 22 साल की श्रीलीला ने साल 2022 में दो दिव्यांग बच्चों को अडॉप्ट किया है।