OMG2 Trailer Release: जानें ट्रेलर की 10 खास बातें


By Shradha Upadhyay03, Aug 2023 02:33 PMjagran.com

ओएमजी 2

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया। जिसका फैंस लंबे वक़्त से इंतजार कर रहे थे।

खास बातें

आइये आपको इस ट्रेलर से जुड़े कुछ खास पॉइंट्स बता देते हैं। इसके बाद आप भी इसपर अपना रिएक्शन दे सकते हैं।

शुरुआत

ट्रेलर की शुरुआत में आपको शिव की आकृति देखने को मिलेगी। जिसमे भगवान शिव अपने प्रिय नंदी को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनका भक्त किसी संकट में है।

साधारण आदमी की कहानी

फिल्म की कहानी एक साधारण आदमी पंकज त्रिपाठी यानि कांति शरण मुदगल की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी।

खुद लड़ाई

पंकज त्रिपाठी कोर्ट में अपने बेटे की एक गलती को दुनिया के सामने सही साबित करने की कोशिश में खुद कोर्ट में वकील बनकर केस लड़ेंगे। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी के बेटे को ट्रेन के आगे सुसाइड करने का भी सीन दिखाई गया है।

शिव दूत

अपने बेटे की खातिर पंकज त्रिपाठी शिक्षा प्रणाली से लड़ते हैं और बेटे को अंधकार से बाहर निकालने की गुहार लगाते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार शिव दूत बनकर उनका साथ देते हैं।

यामी से टक्कर

वही यामी गौतम शिवभक्त कांति शरण मुदगल के खिलाफ केस लड़ती नजर आ रही हैं। वही फिल्म के जरिये हमारी शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा।

फिल्म रिलीज

वही अक्षय कुमार की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ