हमेशा अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाया जाता है। 2023 में 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें सच्चे दोस्त की पहचान बताई है।
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह में कबीर के साथ हमेशा उसका दोस्त खड़ा रहता था। दुख हो या फिर सुख सच्चे दोस्त कभी आपको छोड़कर नहीं जाते।
संजय दत्त की बायोग्राफी में संजू के साथ हमेशा उसका दोस्त था। कुछ गलतफहमी के वजह से दोनों अलग हुए लेकिन आखिर में दोनों की दोस्ती ही जीती।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा अगर आपने नहीं देखी है तो इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्त के साथ ये फिल्म जरूर देखें।
दोस्ती, सपना, प्यार फिल्म ये जवानी है दीवानी में हर चीज के बारे में बताया गया है। अदिती के लिए बनी हमेशा साथ था।
फिल्म छिछोरे में दोस्तों के कॉलेज डेज की कहानी बताई गई है। साथ ही फिल्म में बताया गया है कि जब आप मुसीबत में होते हो तो दोस्त आपके साथ खड़े रहते हैं।
3 इडियट्स में 3 दोस्तों की कहानी बताई गई है। फिल्म में दोस्ती, प्यार और मस्ती हर चीज का कॉम्बिनेशन है।
फिल्म फुकरे में उन दोस्तों के बारे में बताया है जो किसी भी मुसीबत में आपका साथ नहीं छोड़ते भले ही आप गलत क्यों न हो।