इस साल 20 अक्टूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आप भी होने लुक को इस खास पर्व पर इन साड़ी और लहंगों से खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।
अभिनेत्री ब्लू कलर की सिल्क जरी बॉर्डर साड़ी में कयामत ढहा रही हैं। उनका ये लुक करवाचौथ के लिए एकदम बेस्ट रहेगा। सिंपल साड़ी में भी आप ब्यूटीफुल दिखेंगी।
आप इस करवाचौथ अभिनेत्री के जैसे पर्पल कलर गोल्डन वर्क लहंगे से अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। ये लहंगा आपके लुक में जान डाल देगा।
सोफी चौधरी का रेड रफल साड़ी लुक शानदार लग रहा है। इसके संग डीप वी नेक प्रिंटेड ब्लाउज काफी खिल रहा है।
करवाचौथ पर अक्सर लोग लाल रंग के साड़ी और लहंगे पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में आप चाहे तो डीवा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
सोफी पिंक कलर की सिक्विन वर्क साड़ी ब्रॉड नेक नूडल स्ट्रैप ब्लाउज में बेहद हॉट लग रही हैं। इस लुक में आपको देखकर पति फिदा हो जाएंगे।
त्योहारों पर ऐसे खिले खिले रंग बेहद गॉर्जियस लुक देते हैं। ऐसे में आप भी डीवा की तरह स्काई ब्लू एम्ब्रॉयडरी लहंगा नूडल स्ट्रैप वर्क वाली चोली से खुद को प्रीटी लुक दे सकती हैं।
आप फैब्रिक लेकर इस तरह का सितारों वर्क वाला सिल्क लहंगा भी पहन सकती हैं। इसमें आप एकदम अप्सरा नजर आएंगी।