सोनम बाजवा अपने लुक्स से कई एक्ट्रेसेज को देती हैं कांटे की टक्कर


By Priyam Kumari12, Dec 2024 08:03 AMjagran.com

ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सोनम बाजवा

पंजाबी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सोनम बाजवा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपने शानदार अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

सोनम बाजवा की दिलकश अदाएं

एक्ट्रेस का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। वहीं, सोनम किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं।

जल्द बड़े पर्दे पर आएंगी नजर

बता दें कि सोनम बाजवा अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस अगले साल बॉलीवुड की दो फिल्मों में का करने वाली हैं।

कब हुआ जन्म?

सोनम बाजवा का जन्म 16 अगस्त 1989 को उत्तराखंड में हुआ था। वह एक पंजाबी सिख परिवार से आती हैं।

कब की करियर की शुरुआत?

एक्ट्रेस साल 2012 की फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म बेस्ट ऑफ लक से की थी।

सोनम बाजवा के फॉलोवर्स

सोनम बाजवा के सोशल मीडिया पर 14 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। वहीं, वह अपने लुक्स को लेकर काफी लाइमलाइट बटोरती हैं।

इन एक्ट्रेस को दे रही हैं टक्कर

सोनम ने अब श्रद्धा कपूर और दिशा पाटनी जैसी एक्ट्रेस को भी टक्कर देने वाली हैं। फिल्म बागी के पार्ट 4 में अब सोनम बाजवा ने अपनी जगह बना ली है।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@sonambajwa)