फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। महेश भट्ट ने दो शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी सोनी राजदान को तो हर कोई जानता है, लेकिन पहली पत्नी किरण भट्ट के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे।
क्या आप जानते हैं कि महेश भट्ट ने महज 20 साल की उम्र में अपनी पहली पत्नी से शादी रचाई थी। नहीं, जानते तो चलिए आज हम आपको महेश भट्ट की पहली पत्नी के बारे में बताते हैं।
महेश की पहली पत्नी का नाम किरण भट्ट है। किरण का असली नाम लॉरेन ब्राइट है। महेश और किरण के दो बच्चे राहुल और पूजा भट्ट हैं।
महेश भट्ट की किरण से मुलाकात स्कूल में ही हुई थी, जब से ही वह उनसे प्यार करने लगे थे। किरण से मिलने के लिए तो वह स्कूल की दीवार कूद जाया करते थे। वहीं, महेश भट्ट स्कूल से ही उनके प्यार में पागल थे।
बिग बॉस में पूजा भट्ट ने बताया था कि महेश भट्ट के कारण उनकी मां को स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद किरण भट्ट की मां ने महेश से कहा था कि तुम मेरी बेटी के लिए स्कूल की दीवार फांदते रहते हो, तो उसकी जिम्मेदारी भी उठाओ, जिसके बाद महेश ने तुरंत हामी भर दी थी।
महेश भट्ट ने किरण से शादी कर ली थी, जिसके बाद उनका दिल सोनी राजदान पर आ गया और उन्होंने पूजा की मां को बिना तलाक दिए सोना से शादी रचा ली। सोनी से महेश की दो बेटियां शाहीन और आलिया भट्ट हैं।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Jagran