बॉलीवुड की फेमस स्टार किड और सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।
सोनाक्षी सिन्हा के पास साड़ी से लेकर लहंगे तक, एक्ट्रेस के पास हर आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने व्हाइट सूट के साथ ऑरेंज चुन्नी पेयर की है। एक्ट्रेस का ये सूट नेट का है और काफी शानदार लुक दे रहा है।
अगर आप त्योहार पर सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं, तो आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही अनारकली सूट को स्टाइल कर सकती हैं।
फिलहाल कफ्तान सूट भी ट्रेंड में चल रहे हैं। प्लस साइज गर्ल्स पर कफ्तान सूट बहुत सुंदर लगते हैं, आप भी इस तरह के सूट को स्टाइल कर सकती हैं।
अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही मिरर वर्क सूट स्टाइल कर सकती हैं। गणेश उत्सव में ये सूट आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही शरारा पैटर्न सूट स्टाइल कर सकती हैं। ब्लैक सूट में एक्ट्रेस बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।
आप सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। अम्ब्रेला सूट आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।