माधुरी दीक्षित 90 के दशक की हिट और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। डीवा की एक्टिंग और लुक्स के लोग आज भी दीवाने हैं।
57 साल उम्र में भी माधुरी का ड्रेसिंग सेंस बेहद गॉर्जियस होता है। एक्ट्रेस का इंडियन लुक में अलग ही जलवा देखने को मिलता है।
आज हम आपको अभिनेत्री के मॉडर्न साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप रिसेप्शन में पहनकर सबकी निगाहें अपने ऊपर टिका सकती हैं।
माधुरी ने जयपुरी ब्लॉक प्रिंट साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ कंट्रास्ट ग्रीन कट स्लीव्स ब्लाउज काफी मैच कर रहा है।
रिसेप्शन में डीवा की रेडी टू वियर साड़ी काफी स्टाइलिश लुक देगी। 50 प्लस ऐसी साड़ियों में यंग नजर आएंगी।
आप एक्ट्रेस के जैसी व्हाइट नेटिड साड़ी कोल्ड शोल्डर ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं। फंक्शन में इस तरह की साड़ियां अट्रैक्टिव लुक देती हैं।
आप ऐसी साटन डबल शेड साड़ी को पहनकर रिसेप्शन में बला की खूबसूरत दिखेंगी। इसके साथ मल्टीस्टोन नेकपीस जंच रहा है।
यदि आप पार्टी में डिफरेंट दिखना चाहती हैं तो आपके लिए रफल साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। आप ऐसी साड़ी पहनकर एक्ट्रेस जैसी कूल नजर आएंगी।