ननद को भी पसंद आएगी Sonakshi की ये साड़ियां


By Akanksha Jain19, Jun 2024 09:00 AMjagran.com

फेमस स्टार किड और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की फेमस स्टार किड और दबंग गर्ल के नाम से जाने-जानी वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

जल्द दुल्हनियां बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी कर सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के साड़ी लुक्स

जिसके चलते आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा के शानदार साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। आप भी इस तरह के साड़ी लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक

अगर आप इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही इंडो-वेस्टर्न साड़ी को कैरी कर सकती हैं।

चैक साड़ी लुक

आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही चैक साड़ी को भी पहन सकती हैं। इस चैक साड़ी ब्लाउज में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

सिक्विन साड़ी डिजाइन

फिलहाल सिक्विन साड़ी डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी कॉकटेल पार्टी में इस तरह के साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं।

हैवी वर्क साड़ी डिजाइन

अगर आप हैवी वर्क साड़ी सर्च कर रही हैं तो आप भी दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के इस हैवी वर्क साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं।

ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन करें स्टाइल

साड़ी के साथ साथ आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन भी स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश होता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ