बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को आज कौन नहीं जानता। आज हम आपको सोना के सपनों के घर की इनसाइड फोटोज दिखाएंगे।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नए घर की फोटोज शेयर की हैं और इस घर को एक्ट्रेस ने अपना ड्रीम हाउस बताया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के 81 ऑरेटे में 4 हजार स्क्वायर फुट का घर लिया है।
एक्ट्रेस अपनी क्लासी लाइफस्टाइल के लिए जानी-जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा के नए घर का लिविंग रूम बहुत ही आलीशान है।
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के नए घर से समुद्र का नजारा बहुत ही शानदार दिखता है। एक्ट्रेस ने सी फेस घर बनवाया है।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बेडरूम में मर्फी बेड लगवाया है, जो वॉल से अटैच होता है। कमरे का कलर भी शानदार है।
घर में शानदार योग एरिया भी है, जो सिंपल लेकिन एलिगेंट है। राउंड मिरर के साथ पौधे और पीच कलर के वॉल्स योग रूम को बहुत अट्रैक्टिव बना रहे हैं।
डायनिंग एरिया की बात की जाए तो पूरे घर की तरह ये स्पेस भी शानदार है। एक्ट्रेस ने ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।