Sonakshi Sinha के ये आउटफिट ट्राई करके बनें महफिल की जान


By Priyam Kumari18, Nov 2024 10:00 AMjagran.com

बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज फेमस एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वह अक्सर अपनी शानदार एक्टिंग और बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चाओं में छाई रहती हैं। वहीं, उनका ड्रेसिंग सेंस काफी कमाल का है।

सोनाक्षी का ग्लैमरस लुक

इंडियन या वेस्टर्न आउटफिट सोनाक्षी सिन्हा हर ड्रेस में काफी कातिल लगती हैं। वह हमेशा अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर अटायर काफी स्टाइलिश होता है।

सोनाक्षी सिन्हा के शानदार कलेक्शन्स

ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के शानदार आउटफिट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया लेकर अपना लुक और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।

काफ्तान सूट

सोनाक्षी सिन्हा का यह काफ्तान स्टाइल चुनरी प्रिंट सूट कमाल का लुक दे रहा है। वहीं, ऑक्सीडाइज ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं। आप भी कुछ ऐस लुक्स ट्राई कर सकती हैं।

स्कर्ट स्टाइल सूट

अगर आप कुछ सिंपल ट्राई करना चाहती हैं, तो इस ग्रीन गोल्डन बॉर्डर स्कर्ट स्टाइल सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसे पहनकर आप भी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।

इंडो वेस्टर्न साड़ी

अगर आपको साड़ी में कुछ स्टाइलिश पहनने का मन है, तो सोनाक्षी सिन्हा का ये इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक को कॉपी कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी ट्रेंडी और हॉट भी लगेगा।

लॉन्ग फ्रॉक सूट

अगर आप शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लॉन्ग फ्रॉक सूट से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने इसमें ब्लू कलर का लॉन्ग कट फ्रॉक सूट कैरी किया हुआ है।

टॉप धोती सेट

एक्ट्रेस का हर अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है। यह एथनिक टॉप धोती पैंट सेट में सोनाक्षी बहुत सुंदर नजर आ रही हैं। आप भी उनके हर लुक को ट्राई कर सकती हैं।

पढ़ते रहें

आप भी सोनाक्षी सिन्हा जैसी स्टाइलिश और बोल्ड दिखना चाहती हैं, तो फैशन से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@aslisona)