सोमवार की सुबह करें भोलेनाथ के 2 प्रिय मंत्रों का जाप, पूरे होंगे काम


By Shradha Upadhyay05, Feb 2024 03:26 PMjagran.com

भगवान भोलेनाथ का दिन

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन बाबा भोलेनाथ की सच्चे मन और आस्था से उपासना करते हैं।

वर प्राप्ति के लिए व्रत

मान्यता अनुसार कुंवारी कन्याएं यदि 16 सोमवार के व्रत रखती हैं। तो उनको मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। ऐसे में कई लड़कियां ये व्रत करती हैं।

क्यों कहते हैं आशुतोष?

शिवजी अपने भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुन लेते हैं। जिसके चलते उनको 'आशुतोष' भी कहा गया है। भोलेनाथ अपने भक्तों की जरा सी भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं।

सोमवार के मंत्र

ऐसे में आज हम आपको दो ऐसे मंत्रों का जाप करने के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि शिवजी को बेहद प्रिय हैं। और इनका आपको सोमवार की सुबह जाप करना है। जिससे आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।

पहला मंत्र

ॐ हौं जूं सः - इस मंत्र के जाप से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही सभी बाधाएं भी दूर होंगी।

दूसरा मंत्र

ॐ नमः शिवाय- यह शिव शम्भू का सबसे सरल और प्रिय मंत्र है। जो अक्सर हर किसी के मुंह से सुनने को मिल जाता है। इसके जाप से सब रुके काम पूरे होते हैं।

सोमवार के उपाय

इसके अलावा आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर किसी पास के मंदिर में जाकर शिवजी का दुग्दाभिषेक करें। इससे भी जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

108 बार जाप

यदि आप भगवान भोलनाथ से अपनी कोई मनोकामना पूरी करवाना चाहते हैं। तो इसके लिए आप कच्चे गाय के दूध को सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं। और साथ ही रुद्राक्ष की माला से 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।

अद्यात्म से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ