हिंदू धर्म में कई पौधों का विशेष महत्व है, कुछ पौधों को दैवीय महत्व प्राप्त है इनकी पूजा की जाती है। पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है।
वास्तु में कुछ पौधों का अत्यधिक महत्व है, वास्तु के मुताबिक घर में कुछ पौधों को लाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है, साथ ही पॉजिटिविटी का संचार होता है।
वास्तु में ऐसे कुछ पौधे बताए गए हैं जिनको घर में लगाने से आर्थिक परेशानी दूर होती है और तरक्की होती है। ऐसे कुछ पौधों के बारे में बताएंगे।
तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व अत्यधिक है, तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। घर की उत्तर दिशा में इस पौधे को लगाएं, इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
मनीप्लांट को धन का पौधा कहा जाता है, ऐसी मान्यता है कि यह पौधा धन आकर्षित करता है, इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाएं।
हालांकि ध्यान रहे इसकी बेल कभी भी नीचे की ओर न लटकने पाए, इससे आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
केले का पेड़ बहुत शुभ माना जाता है, इसे उत्तर दिशा में लगाएं और गुरुवार के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें, ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं।
बांस का पौधा खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसे घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com