कुछ लोगों की आदत होती है कि वे दिनभर की थकान के बाद रात में जब सोने के लिए जाते हैं, तो खूब जोर जोर से खर्राटे लेते हैं। इससे आपके पास सो रहे लोगों की नींद में खलल पड़ता है।
आज हम आपको सोने की एक ऐसी दिशा के बारे में बताएंगे, जो आपको खर्राटे से राहत दिला सकती है। आइए इस दिशा के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
खर्राटे से राहत पाने के लिए आपको बाईं ओर करवट लेकर सोना चाहिए। हालांकि सोने की यह पोजीशन सेहत के लिहाज से भी काफी बेस्ट मानी जाती है।
अगर आप अपने दिल की हेल्थ को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बाईं ओर करवट लेकर सोना चाहिए। इससे ब्लड का फ्लो बेहतर होता है।
गर्भवती महिलाओं को बाईं तरफ सोना चाहिए। इससे उनकी पीठ पर पड़ने वाला प्रेशर कम होता है और उनके गर्भाशय और फीटस तक ब्लड फ्लो भी बढ़ता है।
आज के समय में किडनी की हेल्थ को बनाए रखना आसान नहीं। ऐसे में बाईं ओर करवट लेकर सोने से आपकी किडनी लंबे समय तक निरोग रह सकती है।
खाने खाने के बाद बाईं तरफ सोने से आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है। जिन लोगों को आए दिन पेट खराब रहता ही है। उन लोगों के लिए इस दिशा में ,सोना फायदेमंद हो सकता है।
जो लोग नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को बाईं ओर करवट लेकर सोना चाहिए क्योंकि इस दौरान मेलाटोनिन हार्मोन एक्टिव हो जाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com