टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
सामंथा अपनी ग्लैमरस अदाओं से यंग गर्ल्स को इंस्पायर करती हैं। एक्ट्रेस के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है।
अगर आप हर मौके पर स्टाइलिश और हॉट दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
हर लड़की को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। अगर राखी पर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस जैसी प्रिंटेड साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी से लुक कंप्लीट करें।
नाइट पार्टी में सेसी दिखने के लिए हाई हील्स के साथ थाई स्लिट ड्रेस पहन सकती हैं। यह आपको हॉट लुक देगा।
ऑफिस इवेंट के लिए ड्रेस की तलाश में हैं, तो ऑफ शोल्डर गाउन के साथ मैचिंग चोकर भी स्टाइल करें। यह आपके लुक को क्लासी बना देगा।
एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसी डेनिम ड्रेस से आइडिया लें। इस तरह के आउटफिट यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं।
ऑफिस में सादगी से सबका दिल जीतना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस कुर्ती सेट लुक को रीक्रिएट करना न भूलें।
सामंथा रुथ प्रभु के इन लुक्स को यंग गर्ल्स ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@samantharuthprabhuoffl)