बालों का झड़ना बेहद आम बात है, जो दिन के साथ-साथ रात को सोते समय भी टूटते हैं। जिस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।
अगर आपके बाल ज्यादा मात्रा में झड़ते हैं, तो यह चिंता का विषय बन सकता है। जिस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।
क्या आप जानते हैं कि रात में सोते समय हमारी कुछ गलतियों की वजह से बाल टूट सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
रात में सोते समय सूती तकिए का इस्तेमाल करने से आपके बाल टूट सकते हैं क्योंकि इससे बालों में फ्रिक्शन होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोते समय खुले बाल ज्यादा उलझते हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
अगर आप रात में गीले बालों के साथ सो जाते हैं, तो इससे आपके बाल टूट सकते हैं। हमेशा बाल सुखाकर ही सोएं।
रात में सोते समय बालों पर हाथ फेरने या छूने से बाल टूटने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इससे हेयर फॉल हो सकता है।
रात में ये गलतियां करने से बाल टूट सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com