अक्सर लोग यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। इससे उन्हें कई परेशानियों होती हैं। आइए जानते हैं कि इसे कंट्रोल करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं। ये पोषक तत्व हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
यूरिक एसिड के मरीजों को रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर रख दें। इसके बाद सुबह इस पानी को छानकर पी लें। इससे यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है।
इन दोनों का एक साथ सेवन करने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं। इससे यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
अजवाइन में कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द से राहत मिलती है।
अजवाइन पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार है। सुबह इसके पानी को पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, गैस और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।
अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ