रात में देर से सोने से हो सकती हैं ये परेशानियां


By Ashish Mishra06, Oct 2024 06:02 PMjagran.com

रात में देर से सोना

कई लोग रात में ज्यादा देर तक जागते रहते हैं। इससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि रात में देर से सोने से क्या परेशानियां होने लगती हैं?

शरीर को हेल्दी रखना

शरीर को फिट रखने के लिए लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए पर्याप्त नींद लेना चाहिए। इससे मानसिक हेल्थ भी बेहतर होता है।

देर से सोने के नुकसान

अगर आप रात में देर से सोते हैं, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आपको अपनी आदत बदलकर समय से सोने की आदत डालना चाहिए।

इम्यूनिटी कमजोर होना

कम नींद लेने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है और व्यक्ति बीमारियों की चपेट में जल्द आने लगता है।

हार्ट की बीमारियों का खतरा

रात में देर से सोने पर हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी परेशानियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

डायबिटीज की समस्या

पर्याप्त नींद न लेने से व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या हो सकती है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने से डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।

कैंसर का खतरा

कई लोग जंक फूड्स, चाय और सिगरेट का सेवन करते हैं और रात में देर से सोते हैं। ऐसे लोगों में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। समय से सोने पर शरीर हेल्दी रहता है।

एक्सरसाइज करें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 घंटे एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे रात में बेहतर नींद आती है और मानसिक हेल्थ भी बेहतर रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने की टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ