त्योहारों का सीजन बस शुरू ही होने वाला है। ऐसे में आप भी अपनी खूबसूरती में नूर बढ़ाना चाहती हैं, तो आज ही प्रियंका चाहर जैसे मॉडर्न ब्लाउज बनवा लें।
यदि आप फेस्टिवल्स पर बोल्ड दिखने का सोच रही हैं तो आपके लिए क्रिस क्रॉस ब्लाउज बेस्ट रहेगा। इस ब्लाउज को मोती वर्क और टसल लेस से सजाया गया है।
इस तरह के कोल्ड शोल्डर ब्लाउज काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। लहंगे के साथ ऐसे ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
मार्केट में आजकल इस तरह के हैवी वर्क ट्यूब ब्लाउज काफी मिल रहे हैं। आप इन्हें अपने किसी भी सिंपल साड़ी या लहंगे के संग पहन सकती हैं।
आप सिंपल सा ब्लाउज बनवाकर उसकी स्लीव्स पर ऊपर की साइड नेट से फ्रिल लगवा सकती हैं। ये आपके ब्लाउज को प्रिटी लुक देगा।
इन दिनों सिक्विन ब्लाउज और साड़ियों का काफी फैशन हैं। अभिनेत्री ने ब्लू साड़ी के साथ मैचिंग नूडल स्ट्रैप स्टोन वर्क ब्लाउज पहना हुआ है।
अभिनेत्री का व्हाइट क्रैप फैब्रिक हाल्टर नेक ब्लाउज काफी मॉडर्न लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स इसे लहंगे संग पहन सकती हैं।
आप अपने किसी भी वर्क वाले ब्लाउज में टसल लेस लगवाकर उसकी शोभा बढ़ा सकती हैं। त्योहारों के लिए ये बेस्ट डिजाइन रहेगा।