आजकल बढ़ते वर्कलोड और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं, जल्दबाजी में लोग ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं।
सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है क्योंकि इससे ही आपको दिनभर काम करने की एनर्जी मिलती है, ऐसे में ब्रेकफास्ट स्किप करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और बीमारियां भी हो सकती हैं।
रातभर की फास्टिंग के बाद सुबह उठने के करीब 2 घंटे के भीतर ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए, इससे दिनभर बिना थके काम करने की एनर्जी मिलती है।
आजकल की बदलती लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग मोटापे की चपेट में हैं, ब्रेकफास्ट न करने की वजह से भी मोटापा बढ़ता है।
अगर सुबह का नाश्ता मिस करते हैं तो इस वजह से शुगर क्रेविंग बढ़ने लगती है, खाली पेट अधिक शुगर का सेवन करने से मोटापे की समस्या बढ़ती है।
सुबह का नाश्ता स्किप करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, इस वजह से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है।
शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं और इंफेक्शन भी होते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होने से संक्रामक रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
ब्रेकफास्ट स्किप करने की वजह से डायबिटीज लेवल अनियंत्रित होता है, इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या होती है, इस वजह से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
सुबह का नाश्ता स्किप करने से ये परेशानियां होती हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com