गर्मियों के दिनों में सेहत का अधिक ख्याल रखना पड़ता है, इस मौसम में डाइट में भी बदलाव किया जाता है। तरबूज और खरबूजा का सेवन इस मौसम में खासतौर पर किया जाता है।
खरबूजा में पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इससे होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।
खरबूजा में फाइबर, आयरन, विटामिन-सी, सोडियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
गर्मियों में मौसम में अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, ऐसे में खरबूजा के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है।
ज्यादा गर्मी और पसीना निकलने की वजह से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, ऐसे में खरबूजा का सेवन करने से एनर्जेटिक फील करते हैं।
खरबूजा का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, गर्मियों में अक्सर लोग गैस, ब्लोटिंग की शिकायत करते हैं। ऐसे में खरबूजा का सेवन इन समस्याओं से निजात दिलाता है। इसके सेवन से कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
खरबूजा का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसमें विटामिन-ए और बीटा कैरोटिन पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
खरबूजा दिल की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है, जो रक्त कोशिकाओं में खून का थक्का बनने से रोकते हैं।
खरबूजा का सेवन करने से स्वास्थ्य को ये लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com