आज हम एक ऐसी स्किन केयर टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करके चेहरे को बेदाग बना सकते हैं।
चेहरे को बेदाग बनाने के लिए आप आटे और बेसन का उबटन लगा सकते हैं। उबटन बनाने के लिए आपको ये चीजें लेनी होंगी।
इसके लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच मिल्क पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद लें।
इन सभी चीजों को साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के हाथ से मलते हुए धो लें।
गर्मियों में चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए भी इस उबटन को लगाया जा सकता है। इसका असर आपको जल्द नजर आने लगेगा।
उबटन के अलावा आप चेहरे से दाग-धब्बे कम करने के लिए इन चीजों से बना फैस पैक भी लगा सकते हैं।
एक चम्मच कच्चा दूध लें। आधा चम्मच एलोवेरा जेल लें। एक टमाटर का गूदा लें। एक चम्मच मुलतानी मिट्टी लें। इन सभी चीजों को मिलाएंगे, तो एक पेस्ट तैयार हो जाएगा।
हफ्ते में तीन बार इस फेस पैक का रात में सोने से पहले इस्तेमाल करें। आप देखेंगे कि चेहरे से दाग-धब्बे या रूखापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
अगर आपके भी चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो ऐसे में ये उपाय आपके काम आ सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com