रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार है। कुछ ही दिनों में राखी आने वाली है, जिसके लिए हर लड़की पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।
राखी के खास मौके पर लड़कियां मेहंदी लगाना बहुत पसंद करती हैं। अगर आप रक्षाबंधन पर भाई के नाम की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इन डिजाइन्स को कॉपी करें।
राखी पर खूबसूरती बढ़ाने के लिए हथेली के बीचों-बीच गोल मंडला डिजाइन बनवाएं। आप उसके चारों तरफ छोटे-छोटे रक्षाबंधन थीम एलिमेंट्स बना सकती हैं।
फिंगर-टिप्स से हथेली तक फूल-पत्तियों वाले डिजाइन को भी कॉपी करें। यह जल्दी लग जाएगी और जल्दी सूख भी जाएगी।
राखी पर फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन से भी आइडिया लें। यह त्योहार पर खूबसूरत लुक देती है। वहीं, फोटोशूट के लिए परफेक्ट चॉइस है।
मॉडर्न बहनों के लिए बेल मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है। यह बोल्ड और खाली जगहों वाला डिजाइन है। इसमें भाई का नाम बारीकी से छिपाया जा सकता है।
राखी के खास मौके पर हाथों के पीछे ऐसी चेन डिजाइन वाली मेहंदी लगाएं। यह आपको खूबसूरत और स्टाइलिश लुक भी देगा।
अगर आप हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो ऐसे फुल डिजाइनर मेहंदी को कॉपी करें।
इन मेहंदी डिजाइन को रक्षाबंधन पर कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva